यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में 27 घायलों की जान बचाने वाले लोगों को पुलिस सम्मानित करेगी। इनमें मौके पर सबसे पहले पहुंचे निहाल सिंह, छलेसर चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध और ग्राम प्रधान राकेश सिकरवार का नाम शामिल है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सभी को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
बघेलों की ठार के रहने वाले निहाल सिंह ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया था। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था। बस में फंसे घायलों में से एक को बाहर निकाला। उससे मोबाइल फोन लिया। इससे पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद छलेसर से चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध और उनकी टीम पहुंची। निहाल सिंह ने इनके साथ घायलों को बाहर निकलवाया। आसपास के गांव के लोग भी मदद के लिए पहुंच गए थे।