अपराजिता के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में आयोजित किया गया कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के अंतर्गत बुधवार को लेबर कालोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानान में छात्राओं को जल शक्ति अभियान के बारे में बताया। छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। छात्राओं ने जल संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने विचार भी प्रस्तुत किए।
प्रधानाध्यापिका कल्पना राजौरिया ने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो हमें अभी से जल संरक्षण मुहिम से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक दोहन से पानी का संकट बना हुआ है।
अगर लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में जल के लिए त्राहि-त्राहि मच जाएगी। अन्य छात्राओं ने भी जल संचयन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका अर्शी, शालिनी सती, प्रशिक्षु निधि दुबे, प्रिया राठौर, विनीता राठौर, आफिया, शिवानी, महकुन, महरून, अलसिफा आदि उपस्थित रहे।