फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अन्वी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एयर फोर्स स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अन्वी राठौर ने इंटरनेशनल स्पेस साइंस ओलंपियाड (आईएसएसओ) 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अहमदाबाद इन स्पेस में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अन्वी को यह सम्मान गगनयात्री अंगद प्रताप सिंह ने प्रदान किया। कार्यक्रम में इन स्पेस के निदेशक राजीव ज्योति, सचिव अनुपम आनंद (आईएएस) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने स्पेस एप्लीकेशन सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण भी किया। अन्वी की इस उपलब्धि पर उनके पिता अरुण सिंह राठौर और माता विजेता राठौर ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें