आगरा। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुए 1.56 लाख रुपये वापस करा दिए, जिससे उसका चेहरा खिल उठा। अशोक बाबू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दी। उसे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने खाते से 1.56 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।