फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षाः आगरा के अनुराग गौतम ने पाई उत्तर प्रदेश में पांचवीं रैंक

Wed, 05 Jun 2019 07:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नीट परीक्षा में 39वीं रैंक प्राप्त करने वाले अनुराग गौतम मां और बहन के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। जिले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। 

विज्ञापन


कमला नगर के कर्मयोगी निवासी अनुराग गौतम ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 39वीं रैंक पाई है। प्रदेश में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 720 में से 685 अंक प्राप्त किए हैं। वह बलूनी क्सासेज के छात्र हैं। 

अनुराग गौतम के पिता रविंद्र गौतम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में इंजीनियर और मां अनुपम गौतम गृहणी हैं। बहन स्वाति गौतम देहरादून से एमबीबीएस कर रही हैं। अनुराग गौतम का कहना है कि उनकी मां की इच्छा थी कि वह डॉक्टर बने। 
विज्ञापन


वह सर्जन बनना चाहते हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करना चाहते हैं। अनुराग का कहना है कि वह कोचिंग के अलावा नियमित रूप से आठ घंटे घर पर पढ़ाई करते हैं। मोबाइल पर कम समय खर्च करते हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल पढ़ाई पर करते हैं।
 
विज्ञापन

मां ने अनुराग के लिए काफी संघर्ष किया है। वह हमेशा अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती थीं। अनुराग का कहना है कि उनकी सफलता में कोचिंग के शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

अनुराग ने 10वीं की परीक्षा सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल से 10 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की थी। 12वीं की परीक्षा सेंट एंड्रूज से ही 96 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। 

अनुराग का मानना है कि नियमित रूप से और मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो निश्चित तौर पर सफलता मिलती है। मेडिकल की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें