फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः लाठी-डंडे से पीटकर युवक की निर्मम हत्या, तीन घंटे तक बेरहमी से पीटते रहे हत्यारे

Wed, 05 Jun 2019 06:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सोनू मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर हाउस कॉलोनी में किराए पर रह रहे युवक की लाठी-डंडे से तीन घंटे तक पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह प्रेस प्रसंग बताई गई है। युवक बिजली विभाग में मीटर ठेकेदार के साथ काम करता था। पुलिस ने मकान मालिक और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र की लेबर कालोनी निवासी 22 वर्षीय सोनू मिश्रा एमबी इलेक्ट्रिकल दतौजी में चालक था। वर्तमान में कंपनी पावर हाउस कॉलोनी में बिजली मीटर लगाने का काम कर रही थी। 

सोनू पावर हाउस कॉलोनी निवासी टिन्नी भारद्वाज के मकान में किराए पर रह रहा था। मंगलवार की रात टिन्नी व उसके दो साथियों ने सोनू के साथ बेरहमी से मारपीट की। परिजनों के अनुसार करीब तीन घंटे तक उसे लाठी-डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन

मारपीट में घायल सोनू की चीख पुकार सुनकर रात करीब तीन बजे आसपास रह रहे साथी कर्मचारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचे तो सोनू गंभीर स्थिति में पड़ा मिला।

उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। इस दौरान आरोपी मकान में ताला बंद कर साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने मृतक के मामा राजीव शर्मा की तहरीर पर टिन्नी भारद्वाज और साथियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

सोनू की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। सोनू के प्रेम संबंध आरोपी की रिश्तेदार युवती के साथ थे। यह बात स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को बताई गई है। बताया गया कि उक्त युवती के मोबाइल पर सोनू के मैसेज देखने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां सुधा मिश्रा ने बताया कि रात करीब 10 बजे उनकी पुत्र से बात हुई थी। वहीं एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी सोनू से 12 बजे तक बात हुई। एक रिश्तेदार के अनुसार रात करीब 12 बजे से मारपीट शुरू की गई और सुबह करीब तीन बजे तक बेरहमी से पीटते रहे। आरोपियों ने शायद सोनू को मरा हुआ समझकर छोड़ दिया।

अभय नरायन राय, क्षेत्राधिकारी शहर का कहना है कि वारदात के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें