22एमएनपी-05-विकास भवन में काउंसलिंग के लिए लगी अनुदेशकों की लाइन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीडीओ की देख में बुधवार को विकास भवन में अनुदेशकों को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में 62 अभ्यर्थी शामिल हुए। डीएम से नामित टीम ने अभ्यर्थियों को शासनादेश के तहत विद्यालयों के विकल्प भराए। कुछ अभ्यर्थियों ने मनमाफिक विद्यालय न मिलने पर विद्यालय नहीं चुना।
लंबे समय से अनुदेशक स्थानांतरण की लड़ाई लड़ रहे थे। शासन ने 30 दिसंबर तक उनके स्थानांतरण के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन जिले में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। बुधवार को सीडीओ नगेंद्र शर्मा की देखरेख में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में सभी 62 अभ्यर्थी शामिल हुए। रोस्टर के अनुसार अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया। काउंसलिंग प्रक्रिया में वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल कुमार शर्मा, बीएसए विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मनीेंद्र सिंह, जेपीपाल, रामशंकर कुरील व डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे।
सीडीओ कार्यालय में काउंसलिंग के लिए पहुंची कुछ महिला अनुदेशकों ने मांग की कि जिन विद्यालयों से अनुदेशक हट रहे हैं और वह विद्यालय मानक को पूरा कर रहा है उस विद्यालय में रिक्त पद पर भी अनुदेशकों का स्थानांतरण का लाभ देते हुए तैनाती दी जाए।
डीएम के निर्देश पर काउंसलिंग कराते हुए विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। रिक्त स्थानों के संबंध में उच्चाधिकारियों से राय मांगी गई है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए