प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। आगरा में अनुभव ने सबसे अधिक 99.95 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर हितेश रहे।
देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा 30 नवंबर 2025 को तीन पालियों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष भी आगरा के छात्रों ने कैट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी कराने वाले रजित गुप्ता ने बताया कि इस बार कई विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि, कुछ के अंक पिछले बार से कुछ प्रतिशत गिरे हैं। पर ओवरऑल जिले का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट रहा। अनुभव सिंघल ने 99.95 प्रतिशत प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है। इसके अलावा हितेश सदवानी ने 99.64 प्रतिशत, मिष्टी बंसल ने 96.8 प्रतिशत, नंदिनी गुप्ता ने 95.18 प्रतिशत, उत्कर्ष अग्रवाल ने 94.28 प्रतिशत, श्रेय शर्मा ने 93.13 प्रतिशत, लिपिका गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत और कमल वर्मा ने 95.11 प्रतिशत हासिल किया है।
इनका भी रहा शानदार प्रदर्शन
इसके अतिरिक्त शुभांग गुरयानी (88.62 प्रतिशत), हरकृष्णा (87.59 प्रतिशत), मनन खंडेलवाल (87.4 प्रतिशत), इशिका अग्रवाल (86.76 प्रतिशत), अभय प्रकाश कौशिक (84.45 प्रतिशत), अन्वेषा गुप्ता (82.59 प्रतिशत), अंकुश कुमार (80.34 प्रतिशत) का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
अगले चरण की तैयारियां शुरू
रजित ने बताया कि आगामी दो महीनों में अगले चरण की तैयारी कराई जाएगी। अब कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा, ऐसे में उसके लिए छात्रों को तैयार किया जाएगा। तीन प्रक्रिया मुख्य तौर पर कराई जाएंगी। इनमें साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन और लिखित एबिलिटी टेस्ट (वैट) के लिए तैयारी कराई जाएगी। इस बार कैट 2025 का पेपर बीते 2 वर्षों के मुकाबले काफी कठिन रहा। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार कट ऑफ कम जा सकती है।