फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा मेडिकल कॉलेज से एंटीबायोटिक इंजेक्शन चोरी का खुलासा, स्वास्थ्य कर्मी निकला चोर; 50 वायल हुईं बरामद

Tue, 08 Oct 2024 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा मेडिकल कॉलेज से एंटीबायोटिक इंजेक्शन की चोरी स्वास्थ्य कर्मी ने ही की थी। उसने 5वीं मंजिल से भूतल पर खड़े व्यक्ति के पास इंजेक्शन फेंके। ये करतूत एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने देख ली, जिसके बाद इस चोरी का खुलासा हुआ है। 

 
विज्ञापन
एटा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड से 27 सितंबर को एंटीबायोटिक इंजेक्शन चोरी हुए थे। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो गई। बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मी 5वीं मंजिल से भूतल पर मौजूद अपने साथी को इंजेक्शन फेंक कर दे रहा था। एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी की नजर इस पर पड़ गई थी। इसके बाद चोरी का मामला खुला।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का नया भवन 6 मंजिल का बना है। 5वीं मंजिल पर इन दिनों मेडिसिन वार्ड महिला व पुरुष सहित बच्चा वार्ड बना है। यहां मरीजों के लिए वार्ड में दवाएं भी मौजूद रहती है। बताया गया ड्यूटी पर मौजूद वार्ड में स्वास्थ्य कर्मी मुकेश कुमार ने इंजेक्शनों की चोरी की। चोरी का उस पर शक न हो। इसलिए उसने एक अपना साथी भूतल पर खड़ा कर दिया। वह 5वीं मंजिल से इंजेक्शन की वायल को एक- एक कर फेंक रहा था। भूतल पर खड़ा उसका साथी उनको पकड़ रहा था।

एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी की इस घटनाक्रम पर नजर पड़ गई। उसने सीएमएस को जानकारी दी थी। सीएमएस ने मुकेश से पूछतांछ की थी। जहां 35 वायल चोरी करना कबूल किया था। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि वायल बरामद करने के लिए जब मुकेश को लेकर भूतल पर गए। वहां 50 वायल बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें