फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: विश्वविद्यालय परिसर के बाहर एंटी रोमियो दस्ता तैनात, अब मनचलों की खैर नहीं

Sun, 14 Mar 2021 12:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का खंदारी परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर के आसपास के क्षेत्रों में मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के साथ एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात कर दिया गया है। शनिवार को न्यू आगरा थाना पुलिस ने इंजीनियरिंग संस्थान पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों से जानकारी भी ली।

विज्ञापन

 
इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने 10 मार्च को विश्वविद्यलाय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव को पत्र लिखा था। इसमें यह बताया गया कि नव प्रवेशित छात्राओं को विश्वविद्यालय के बाहर मनचले परेशान कर रहे हैं। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने एसएसपी, एसपी सिटी और न्यू आगरा थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने और छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। 

एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर थाना न्यू आगरा पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान पहुंचा। छात्राओं, शिक्षकों और चीफ प्रॉक्टर से बात की। उसके बाद टीम बापू नगर, शास्त्रीनगर, आजाद नगर और मऊ रोड गई और मनचलों की पहचान के प्रयास किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ घंटे पुलिस संस्थान के आसपास तैनात रही। थाना प्रभारी निरीक्षक, न्यू आगरा भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मनचलों की पहचान की जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वैड के साथ थाना पुलिस को भी लगाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 

बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश करने से रोका   
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में शनिवार को पूरे दिन चीफ प्रॉक्टर व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य निरीक्षण करते रहे। परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति व छात्रों से पूछताछ की गई। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोक दिया गया। छात्रों से परिचयपत्र मांगा गया, न दिखाने पर निर्देश दिया गया कि वह अपने विभाग में पहुंचकर तत्काल अस्थायी परिचयपत्र बनवाएं। 

सोमवार से बिना परिचयपत्र के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, जो छात्र दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट लगाए या फिर तीन लोग बैठे मिले, उन्हें टोका। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि संबंधित विभागाध्यक्षों को भी छात्रों के संबंध में जानकारी दे दी गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें