फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे साहित्यकार राम सिंह वाही, उपन्यास से लेकर फिल्मी कहानियों तक का किया सफर

Sat, 04 Jan 2020 08:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साहित्यकार राम सिंह वाही (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपन्यास से लेकर फिल्मी कहानियों तक का सफर तय करने वाले आगरा के बाह निवासी रामसिंह वाही अब दुनिया में नहीं रहे। शनिवार की सुबह उन्होंने अपने पैतृक निवास बाह में ही अंतिम सांस ली। उनके शोक में पूरा बाह डूब गया। बाजार बंद रहा। उनकी ही कहानी पर अनपढ़ और अधिकार फिल्म बनी थी। 
विज्ञापन


भदावर इंटर कॉलेज में कला के शिक्षक रहे राम सिंह को अखबारों में प्रकाशित व्यंग्य कार्टूनों से वाही उपनाम मिला था। 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले राम सिंह वाही ने फाइन आर्ट में गोल्ड मेडल जीता था। 

अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहे थे। अनगिनत कहानी और उपन्यास लिखने वाले राम सिंह वाही की कहानियों पर दो फिल्में अधिकार और अनपढ़ बनी। कहानियों से ही वे दादामुनि अशोक कुमार के चहेते बने। 
विज्ञापन


भदावर नाट्य कला मंच के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाले साहित्यकार राम सिंह वाही अपने घर के आंगन में पत्नी शांती देवी, बेटे सुभाष वर्मा, पौत्र सौमित्र, प्रपौत्र मौलिक आदि चार पीढ़ियां छोड़ गए हैं। 

शनिवार को शोक में बाह का बाजार बंद रहा। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बाह से बटेश्वर तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। सभी की जुबान पर उनके साहित्यिक सफर की ही बातें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें