फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा का एक और वीडियो...अखिलेश और सुमन के लिए ये कहा

Tue, 06 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 'सपा का 2027 में करो सफाया, अखिलेश-सुमन को घर बैठा दो'।
 
विज्ञापन
करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर क्षत्रिय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा का एक और वीडियो सामने आया है। वह फेसबुक लाइव पर खेरागढ़ में सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले विवेक सिकरवार की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन




 

ओकेंद्र राणा के वीडियो में प्रदेश और आगरा के पदाधिकारी भी नजर आए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बारे में बयान देने वाले के खिलाफ काफी समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अच्छी बात हैं। मगर, जिंदाबाद-मुर्दाबाद से कुछ भी नहीं होने वाला है। विवेक सिकरवार की गिरफ्तारी की जानकारी पर उन्हें आगरा आना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुर्दाबाद के नारे लगाने से कुछ भी होने वाला है। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी। सिर्फ समाज के लोगों को परेशानी होगी।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी अब इस प्रकार से विरोध नहीं करेगा। जिस तरह से बुलडोजर लेकर प्रदर्शन किया था, उस तरह से ही किया जाए। इसके अलावा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा का सफाया कर दो। वोट की चोट से अखिलेश और रामजीलाल सुमन को घर बैठा दो। विरोध करेंगे तो वो बड़ा नेता बनेगा और सुरक्षा मिल जाएगी। सरकार और प्रशासन दोनों उनके साथ हैं। हम कहां-कहां लड़ेंगे। अब गाड़ियों को रुकवाना और काफिले पर मुर्दाबाद के नारे लगाना छोड़ दो। इसके अलावा भी ओकेंद्र राणा ने कई बातें कहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें