फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में फर्जी सिम गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, दुबई और थाईलैंड तक होती थी सप्लाई

Sun, 02 Jun 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में फर्जी सिम गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया है। एजेंटों के माध्यम से सिम खरीदी जाती थी, जिनकी दुबई और थाईलैंड तक सप्लाई होती थी।
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किरावली पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम की बिक्री करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 25 सिम कार्ड, 6 डेबिट कार्ड, पेन कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी सिमों की सप्लाई दुबई और थाईलैंड तक सप्लाई करता था। पुलिस ने पूर्व में गिरोह के सदस्यों को जेल भेजा था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष किरावली ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल में फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा गया था। 10 आरोपी शहबाज खान, उसकी पत्नी अंजुम, रोहित कुरैशी, शाहरुख खान, तोहीद, गौतम, दुर्गेश, अभिषेक, भूमिका, गुलजाना को गिरफ्तार किया था। उनसे फर्जी आईडी पर लिए गए एक्टिवेट सिम बरामद किए गए थे। आरोपी सड़क पर कैनोपी लगाकर सिमों की बिक्री करने वालों से संपर्क करते थे। उनसे 500 रुपये में सिम खरीदकर दिल्ली में गिरोह को बेचकर आते थे। इसके बाद यह सिम दुबई और थाईलैंड में सप्लाई कर दिए जाते थे।

केस की विवेचना एसएसआई दिलावर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पड़ताल के बाद फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला नया बांस निवासी आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे 25 सिम कार्ड, 6 एटीएम, 2 पेन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक, मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गिरोह यूसुफ, हाफिज के माध्यम से दुबई में सिम की सप्लाई करता था। मथुरा में अलग-अलग एजेंट सिम उपलब्ध कराते हैं। सिम से लोगों से कॉल करके साइबर ठगी की जाती थी। ऑनलाइन खाते भी खुलवाए जाते थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें