इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में संबंधित शिक्षिका को बर्खास्त करने के बाद दोनों जिलों में एफआईआर दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने पुलिस को आरोपी शिक्षिका से संबंधित समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराए।
इसमें उसके शैक्षणिक दस्तावेज के साथ ही उसके फोटो समेत अन्य जानकारी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस विभाग को सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके साथ ही विभाग शिक्षकों के संबंध में जुड़ी आवश्यक जांच और कार्यवाही आ कर रहा है।
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्टः जानिए अनामिका शुक्ला प्रकरण से जुड़ी हर एक बात
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। शिक्षिका को पूर्व में बर्खास्त किया जा चुका है। पुलिस की जांच में आवश्यक दस्तावेज विभाग को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
शिक्षिका संध्या शुक्ला का मामला सामने आने के बाद एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। एलआईयू के अधिकारी मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। संध्या शुक्ला से जुड़े प्रकरण के बारे में जानकारी जुटाई।
पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर भेज दिया था फोटो
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद जनपद में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की जांच हुई तो शिक्षिका संध्या द्विवेदी नहीं आई। आठ जून को शिक्षिका संध्या ने पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर फोटो मोबाइल से भेज दिया। हालांकि फिर भी आदेश दिए कि वो किसी भी प्रकार जनपद में उपस्थित हों।
फर्रुखाबाद भेजा एक कर्मचारी
जनपद में नियुक्ति के दौरान लगाए पत्र में आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद पता है। उस पर बीएसए कार्यालय का एक कर्मचारी गया भी लेकिन उस पते पर संध्या नाम का कोई नहीं मिला।
संबंधित खबरें: