फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: फिरोजाबाद के शिक्षक के दस्तावेजों पर फर्रुखाबाद में नौकरी करता मिला युवक

Wed, 24 Jun 2020 01:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • फिरोजाबाद निवासी शिक्षक सुनील कौशिक की मैनपुरी जिले में हैं तैनाती
  • शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए फर्रुखाबाद से आई टीम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के शिक्षक के दस्तावेजों पर एक युवक फर्रुखाबाद जिले में नौकरी कर रहा था। शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए फर्रुखाबाद से टीम फिरोजाबाद आई। यहां एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पहुंचकर टीम ने अभिलेखों का सत्यापन किया। 

विज्ञापन


सुहागनगर निवासी सुनील कौशिक की तैनाती सन 2013 से मैनपुरी जिले के कुरावली ब्लॉक के परिषदीय स्कूल में हैं। सुनील के दस्तावेज बीएसए कार्यालय मैनपुरी में जमा थे। इन दस्तावेजों से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ब्लॉक में एक युवक 2014 से नौकरी करता मिला। 


असली सुनील परेशान

उस युवक ने हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएशन, बीटीसी, आधार तक सुनील कौशिक के लगा रखे हैं। अब असली सुनील कौशिक को खुद को सही साबित करने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। जांच के लिए फिरोजाबाद में टीम दस्तक दे रही है।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद की टीम ज्ञान इंटर कॉलेज में सत्यापन करने पहुंची। इसी कॉलेज से सुशील कौशिक ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट किया था। उधर, थाना लाइनपार से भी शिक्षक सुशील कौशिक के निवास का सत्यापन किया जा चुका है। 

मैनपुरी जनपद से भी जांच टीम शिक्षक के सुहागनगर आवास पर दस्तक दे चुकी हैं। एसटीएफ लखनऊ ने भी शिक्षक से फोन पर पूछताछ कर ली है।

सुशील का फोटो कर दिया धुंधला

फर्रुखाबाद में नौकरी करने वाले युवक ने सुशील के दस्तावेज की पूरी फाइल को ही कॉपी कर लिया। फर्जी शिक्षक ने सुशील का फोटो धुधंला कर दिया। ताकि कोई असली और नकली सुशील की पहचान न हो सके।
विज्ञापन

शिक्षक सुशील ने बताया कि मेरे दस्तावेजों से कोई शिक्षक नौकरी कर रहा था। जांच कमेटी ने दस्तावेज मुझसे मांगे हैं, उनको मैंने दिया है। आगे भी पूर्ण सहयोग करता रहूंगा। मेरे दस्तावेज मैनपुरी कार्यालय में नौकरी लगने के बाद से जमा थे। तथाकथित शिक्षक के पास दस्तावेज कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।


संबंधित खबरें: 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें