फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 89 वीं मौत...12 नए कोरोना मरीज मिले, अब तक 1253 संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 09:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ताजनगरी में गुरुवार को शाहगंज निवासी 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो जाने से मृतक संख्या 89 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमित सांस रोगी था। 12 नए मरीज भी मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 1253 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 1034 ठीक हो चुके हैं। 130 का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


यहां मिले नए मरीज 


नैनाना जाट और नेहरू नगर में नए मरीज मिले हैं। नैनाना जाट में 31 साल की महिला और नेहरू नगर में 58 साल के पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। ट्रांस यमुना कॉलोनी के 58 साल के पुरुष, केशव कुंज में 42 साल के पुरुष, फतेहाबाद रोड निवासी 65 साल के बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 

मलपुरा में 29 साल के युवक, शाहगंज निवासी 16 साल के किशोर, आवास विकास कॉलोनी निवासी 37 साल के युवक और अमिता विहार, कमला नगर के 25 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सती नगर नरायच में 49 साल के पुरुष, 60 साल के बुजुर्ग और ईदगाह कॉलोनी में 52 साल के पुरुष को भी संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिन में बने 96 नए कंटेनमेंट जोन

जून में मरीज भले ही कम निकले लेकिन कंटेनमेंट जोन की संख्या 83 से बढ़कर 179 हो गई। 96 नए कंटेनमेंट जोन बने। इनमें 85 बंद हो गए। बार-बार नियम बदलने से भी कंटेनमेंट जोन की संख्या में बदलाव हुआ। 

पहले 21 दिन फिर 14 दिन में ही कई कंटेनमेंट जोन प्रशासन ने संक्रमण मुक्त घोषित कर दिए हैं। अनलॉक-1 से पहले 31 मई तक जिले में 83 कंटेनमेंट थे। कंटेनमेंट की बेरीकेडिंग का दायरा भी 200 से 250 मीटर में सिमट गया है।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट 14 दिन में बंद किए जाते हैं। एक-एक केस वाले जोन अधिक हैं। मरीज स्वस्थ होने के बाद उन इलाकों को खोला गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें