फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: प्री-पीएचडी कोर्स के अभ्यर्थियों को परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका

Fri, 08 May 2020 01:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सत्र 2018-19 के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के अभ्यर्थियों को परीक्षा फार्म भरने का एक ओर मौका दिया गया है। जो अभ्यर्थी उपस्थिति कम होने या अन्य किसी कारण से परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे, अब वह फार्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित में यह निर्णय लिया है। जिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम है और जो अन्य कारण से प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं में हिस्सा नहीं ले सकें। उनके लिए फिर से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन और उसके बाद ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। 


खास बात यह है कि यह सिर्फ उन छात्रों के लिए होंगी, जो ऐसा करने के बाद 50 प्रतिशत तक उपस्थिति पूरी कर सकेंगे। विशेष पाठ्यक्रम के लिए शोधार्थियों को पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा। उन्हीं शोधार्थियों को विशेष कोर्स में मौका दिया जाएगा, जो विश्वविद्यालय के मानकों को पूरा कर रहे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क 

विशेष कोर्स वर्क के लिए शोधार्थी ईमेल या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल  sanjeevibs@yahoo.co.in (विषय में : प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के लिए विशेष कक्षाएं) या फिर व्हाट्सएप नंबर : 8126875760 पर 14 मई तक संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें अपना नाम, पंजीकरण संख्या और विषय, फोन नंबर (व्हाट्सएप) और ईमेल दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें