फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर के लिए एक और बस चलेगी

Tue, 23 Sep 2025 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 40 चेकिंग के बाद दूसरी बस में जाते यात्री। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो द्वारा कानपुर के लिए एक और बस चलाई जाएगी। यह बस 26 सितंबर से प्रतिदिन सुबह सात बजे बस स्टैंड से चलकर कन्नौज होते हुए कानपुर पहुंचेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।मैनपुरी डिपो की दो बसों का संचालन फिलहाल मैनपुरी से कानपुर के लिए प्रतिदिन किया जाता है। अब इस मार्ग पर एक और बस बढ़ाई जाएगी। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि डिपो की ओर से मैनपुरी-कानपुर मार्ग पर वाया कन्नौज नई बस 26 सितंबर से शुरू की जा रही है। यह प्रतिदिन सुबह सात बजे स्टैंड से कानपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में दोपहर दो बजे बस कानपुर से मैनपुरी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

-
चेकिंग टीम ने दूसरी बस से भेजे यात्री
:परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रर्वतन दल की टीम द्वारा थाना दन्नाहार के सामने चेकिंग की गई। चेकिंग करने वाले अधिकारियों को बस चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने दूसरी बस से सवारियों को आगे के लिए भेजा। हालांकि चेकिंग करने आए अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।सोमवार की शाम चार बजे चेकिंग के समय फाउंड्री नगर डिपो की बस संख्या यूपी78केटी/3971 का चालक बस को लेकर फर्रुखाबाद से आगरा जा रहा था। टीम ने बस को रोककर चेक किया। चेकिंग के बाद टीम ने सभी सवारी उतारकर दूसरी बस में ट्रांसफर कर दी। महिलाओं को दूसरी बस में सीट नहीं मिलने से वह परेशान हुईं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बस में बिना टिकट सवारी मिलने पर टीम के सदस्य और परिचालक के बीच काफी देर तक बात हुई।क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा उमेशचंद्र आर्य ने बताया कि चेकिंग टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट दी जाती है। क्षेत्रीय प्रर्वतन दल की टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ जानकारी हो सकेगी। अगर बिना टिकट सवारी मिली हैं। तो परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें