फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक हत्याकांड का एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। क्षेत्र के चर्चित युवक दीपक हत्याकांड के कैथोली निवासी आखिरी हत्यारोपी नाबालिग अभियुक्त को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन




मामला बीते 4 दिसंबर को मारपीट कर घायल किए गए गांव कैथोली निवासी दीपक(20) की 29 दिसंबर को उपचार के दौरान मृत्यु होने पर तहसील कार्यालय के सामने परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया था। हंगामे के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तीन दिन के अंदर दो नामजद और प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मृतक दीपक के पिता मेघ सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में तीन नामजद, तीन अज्ञात युवकों पर दीपक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया था। इनमें से पीयूष, रोहित, आशु उर्फ योगेश, मोहित, नीरज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मृतक के गांव कैथौली निवासी एक नाबालिग अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें