सनातन के लिए प्रचार प्रसार कर रहे सन्यासी
बाह। पंच दशनाम सन्यासी बाह क्षेत्र में सनातन की जड़ों को सींचने का अभियान चला रहे हैं। बृहस्पतिवार को जरार कस्बे में निकाली प्रभात फेरी में राम भजन का कीर्तन किया। राम गिरी महाराज, रामानंद महाराज, ब्रह्मानंद, शिवानंद, प्रेमानंद, सुशील गिरी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म की जड़ों को सींचने के लिए निकले हैं। भक्ति की शक्ति से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति, परंपराएं नहीं भूलना चाहिए। राम नाम की प्रेरणा से इंसान भवसागर से पार हो जाएगा। बैजनाथ सिंह बजाज, अंतराम सिसोदिया, किताब सिंह वर्मा, राधेश्याम, राजकुमार, सतीश चंद्र, मुकेश, अतुल राजपूत, सोनू वर्मा, राहुल वर्मा, आयुष, संजू, सुंदर देवी, मनोरमा सिंह ने सन्यासियों का स्वागत एवं सम्मान किया।