फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मुठभेड़: मणप्पुरम गोल्ड डकैती का आरोपी रेनू पंडित गिरफ्तार, दो किलो सोना बरामद

Mon, 02 Aug 2021 09:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक सोना लूटकर ले गए थे। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा घायल आरोपी रेनू पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी का नाम अविनाश मिश्र उर्फ रेनू पंडित है। आरोपी के पास से दो किलोग्राम सोने के गहने, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है। वहीं गैंग के सरगना एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

संबंधित खबर- आगरा डकैती कांड: हिस्ट्रीशीटर लाला पर एक लाख रुपये का इनाम, पुलिस की छह टीमें तलाश में जुटीं
विज्ञापन


बता दें कि कमलानगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। 16 किलोग्राम से अधिक सोना लूटकर ले गए थे। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। 

विज्ञापन

आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला
सरगना लाला अभी भी फरार
डकैती कांड में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गैंग में शामिल प्रभात शर्मा ने थाने आकर समर्पण किया था। जबकि बदमाश संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, अंशु यादव, बदमाशों की मदद करने वाला अंशुल का जीजा संजय और रेनू पंडित को गिरफ्तार किया गया है। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें