फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता ने कर्म से पहले निभाया मतदान का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलेश शर्मा
विज्ञापन

मैनपुरी। लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए अन्नदाता ने अपने काम को पीछे छोड़कर अपना फर्ज निभाया। सबसे पहले उन्होंनेे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद ही वे खेतों में काम करने के लिए गए। अधिकांश क्षेत्रों में काम करते मिले किसान पहले ही मतदान कर चुके थे। बीते चुनावों में ये जागरूकता कम ही देखने को मिलती थी।
रविवार को जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो लोग मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। ग्रामीण अंचल के मतदान केंद्रों पर इस बार किसान मतदाताओं की तादात अच्छी रही। वर्तमान में आलू की खोदाई के साथ मूंगफली की बुवाई व अन्य कार्य चल रहा है। ऐसे में सभी किसान अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन खेतों में काम करने वाले किसानों से जब बात की तो एक नई तस्वीर सामने आई। बीते चुनावों में अन्नदाताओं की बेरुखी देखने को मिलती रही है, ऐसे में इस बार अन्नदाताओं में आई जागरुकता मजबूत लोकतंत्र के लिए बेहतर संकेत है।
विज्ञापन

स्याही लगी उंगली कर दी सामने
विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के जगरूपपुर गांव के बाहर एक खेत में आठ किसान आलू की खोदाई कर रहे थे। जब उनसे मतदान के बारे में जानने का प्रयास किया तो उन्होंने स्याही लगी हुई उंगली सामने कर दी। किसान सोवरन सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे ही वह मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाल आए थे। साथ ही खेत में काम कर रहे किसान ध्यान पाल का भी जवाब कुछ ऐसा ही था। खेत में काम मिहीलाल, रविंद्र कुमार, अरविंद, प्रवीन कुमार, अनुज कुमार काम कर रहे थे।
अर्जुन सिंह ने सुबह ही किया मतदान
ऐसा ही नजारा विधानसभा भोगांव क्षेत्र के गांव ललपुर में भी देखने को मिला। यहां मतदान केंद्र से कुछ ही दूरी पर अर्जुन सिंह खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से ही मतदान कर दिया है। इसके बाद ही वह खेत में काम के लिए आए थे।
विज्ञापन

कहीं-कहीं नजर आई किसानों की बेरुखी
कुछ जगह मतदान को लेकर किसानों की बेरुखी भी नजर आई। विधानसभा किशनी के गांव राजलपुर में एक किसान सड़क के किनारे अपने पशु चरा रहा था। जब उससे मतदान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी उसने मतदान नहीं किया है। हालांकि दोपहर में पशुओं को घर छोडने के बाद उसने वोट डालने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें