फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाइलैंड में फिर चमका अंकित, लंबी कूद में सिल्वर

Fri, 26 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाइलैंड में फिर चमका अंकित, लंबी कूद में सिल्वर
विज्ञापन

बाह। गुरुवार को थाइलैंड के पैथमथानी में एशियन ग्रांड प्रिक्स में बाह के अंकित शर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए  लंबी कूद का रजत पदक जीत लिया। इससे पहले 22 जून को बैंकाक में किए प्रदर्शन में उन्होंने सुधार किया है।
विज्ञापन

 बता दें कि नेशनल गेम्स में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले बाह के बड़ा गांव निवासी हरनाथ शर्मा, मिथलेश शर्मा के पुत्र अंकित शर्मा चीन के बोहान शहर में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 7.76 मीटर की छलांग लगा कर चौथे स्थान पर रहे थे। वहीं एशियन ग्रांड प्रिक्स 2015 के ट्रायल में 7.99 मीटर की छलांग लगाई थी। गुरुवार को अंकित शर्मा ने पैथमथानी में 7.80 मीटर लंबी छलांग लगा कर रजत पदक जीता है। जबकि 7.87 मीटर की छलांग के साथ चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक और 7.73 मीटर लंबी छलांग लगा ईरानी खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है। अंकित शर्मा ने इससे पहले 22 जून को बैंकाक में 7.78 मीटर की छलंाग लगा कर सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें