फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को एक नजर भी नहीं देख सका अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। रविवार की रात सड़क हादसे में जान गवाने वाला अंकित एक नजर अपने नवजात पुत्र को भी नहीं देख सका। दो दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। हादसे में युवक के चचेरे भाई की भी मौत हुई है। एक साथी की हालत गंभीर है। सोमवार को गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाक्यान निवासी अंकित कुमार और उसका चचेरा भाई गौरव गुप्ता निवासी आवास विकास कालोनी सदर कोतवाली रोडवेज में रोडवेज में कार्यरत थे। अंकित की पत्नी ने दो दिन पूर्व कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे की जन्म से अंकित की खुशी का ठिकाना नहीं था। रविवार को वह चचेरे भाई गौरव के साथ पुत्र को देखने के लिए घर आ रहा था। देर शाम हुए सड़क हादसे में उसकी व चचेरे भाई की जान चली गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ा हरिओम निवासी मोहल्ला शाक्यान भी घायल हो गया। देर रात शवों के पोस्टमार्टम हुए, सोमवार की दोपहर जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया। अंकित के छोटे भाई मनीष ने दोनों को मुखाग्रि दी।
----
चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि अंकित की शादी चार वर्ष पूूर्व हुई थी। उसके दो वर्षीय पुत्री है, वहीं दो दिन पूर्व पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। वहीं आवास विकास निवासी गौरव के पिता की चार साल की उम्र में ही मौत हो चुकी थी। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। गौरव के एक चार वर्ष का पुत्र व तीन माह की पुत्री है। भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें