फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Murder Case: अंजलि ने खुद को बचाने के लिए किया संघर्ष, चाकू घोंपकर ली गई जान; हाथों में मिले टूटे बाल

Fri, 23 Jun 2023 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अंजलि हत्याकांड में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। अंजलि के हाथों में टूटे हुआ बाल भी मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि जब उस पर हमला हुआ तो उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। सिकंदरा में कारोबारी की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या में पुलिस मजबूत साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। अंजलि के हाथोंं में टूटे बाल मिले थे। उन बालों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस को शक है कि बाल हत्यारोपी प्रखर और शीलू के हो सकते हैं। इनका मिलान आरोपियों से कराने की अनुमति के लिए बृहस्पतिवार को विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। अनुमति मिलने पर आरोपियों के खून का नमूना लिया जाएगा।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि 8 जून को अंजलि बजाज का शव वनखंडी महादेव मंदिर से आधा किलोमीटर दूर ककरैठा के जंगल में मिला था। शव नाले के पास पड़ा था। हाथों में बाल मिले थे। पुलिस को शक है कि अंजलि ने हत्यारोपियों से बचने के लिए संघर्ष किया होगा। इनका आरोपियों के बालों से मिलान कराया जाएगा। कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। वहीं प्रखर और शीलू किस रास्ते से गए व लौटे, इसकी भी जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज डिजिटल साक्ष्य बन जाएंगे। रिमांड लेकर आरोपियों से रास्ते के बारे में पूछा गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें - बारिश में रहें सावधान: बिलों से निकल रहे कोबरा सांप, आगरा में दो दिन में पकड़े गए तीन नाग

विज्ञापन

यह था मामला

सात जून को गांव ककरैठा के जंगल में अंजलि बजाज की हत्या हुई थी। वह बेटी के बुलाने पर वनखंडी महादेव मंदिर गई थीं। पति भी साथ थे। बाद में वो पत्नी को अकेला छोड़कर चले गए थे। आठ जून को अंजलि का शव मिला था। सिकंदरा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। दो आरोपी दयालबाग निवासी प्रखर गुप्ता और गंजडुंडवारा निवासी शीलू को गिरफ्तार किया था। हत्या की साजिश में शामिल होने पर मृतका की बेटी को भी किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में 120 साल के बाद बनी दूसरी रेलवे टनल, अंग्रेजों के जमाने में बनी थी पहली
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट की हुई वृद्धि

थाना प्रभारी ने बताया कि अंजलि की बेटी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए थे। इसके बाद हत्यारोपी प्रखर के खिलाफ मुकदमे में पाॅक्सो एक्ट की धारा की वृद्धि की गई है। पुलिस के पास डिजिटल साक्ष्य भी हैं। फोटोग्राफ के मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 24 जून को हत्यारोपी कोर्ट में तलब किए गए हैं। प्रखर का पाॅक्सो एक्ट में रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें