रेलवे लाइन पार करते समय आए दिन होने वाले हादसे और जानवरों को लाइन पर आने से रोकने के लिए आगरा-दिल्ली रेल लाइन पर रेलवे लाइनों के दोनों ओर कॉरीडोर बनाया जाएगा। मथुरा से पलवल तक बिछाई जा रही चौथी लाइन के साथ ही यह काम शुरू कराया जाएगा।
मथुरा पलवल व मथुरा आगरा रेल खंड पर आए दिन लाइन पार करते समय बहुत लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो जाती है, वहीं चाहे जब जानवर रेल लाइनों पर आ जाने से दुर्घटना हो जाती है।
तैयार हो चुके मथुरा पलवल हाईस्पीड रेलखंड पर बिछाई जा रही चौथी लाइन के साथ ही अब कॉरीडोर बनाया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को और जानवरों को रोकने के लिए मोटे पत्थर की पटिया लगाकर कॉरीडोर बनाया जाएगा।