फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर मिला गाय का कटा सिर, हिंदू संगठन में आक्रोश; आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 09 Jun 2025 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के रामबाग क्षेत्र में गाय का कटा हुआ सिर सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
हिंदू संगठन में आक्रोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में ईद के बाद रामबाग चौराहे पर गुरुकुल स्कूल के सामने गोवंश का कटा सिर मिलने से तनाव फैल गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया और आरोप लगाया कि माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


जिला रामबाग बजरंग दल संयोजक अनिल शर्मा और शैलू जाट ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बजरंग दल कार्यकर्ता विजय ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। चौराहे पर गोवंश का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आशंका जताई है कि ईद वाले दिन गाय काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।  इस दौरान जय वर्मा, सूरज कुशवाहा, आर्यन कुमार, उज्ज्वल तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि सिर को कब्जे में लेकर लैब के लिए जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें