फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Crisis: पहले दो पानी, फिर खोलेंगे जाम, फिरोजाबाद में खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 May 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

भीषण गर्मी में जल आपूर्ती बाधित होने को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जाम और हंगामे की वजह से करीब एक घंटे तक ये मार्ग बाधित रहा। 
 
विज्ञापन
जाम लगाने वाली महिलाओं को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सोफीपुर नई आबादी क्षेत्र में पानी न मिलने से नाराज महिलाओं व लोगों ने सोमवार को खाली बर्तन लेकर फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से महिलाओं ने कहा, पहले पानी दो फिर जाम खोलेंगे। काफी समझाने और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर महिलाएं मान गईं। जाम से एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं किया तो वे दोबारा जाम लगाने को बाध्य होंगी। 

विज्ञापन


पानी न मिलने से आक्रोशित महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गई और फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया। कई महिलाओं ने आवागमन रोकने के लिए बबूल की टहनियों को भी रख दिया, जिससे वाहन न निकल सकें। सड़क जाम की सूचना पर बसई मोहम्मदपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत किए जाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने पुलिस से कहा कि पहले पीने के पानी का इंतजाम कराओ हम तभी जाम खोलेंगे।

आश्वासन के बाद खोला जाम 

काफी देर तक चली बहस के बाद महिलाएं शीघ्र समस्या के समाधान किए जाने के आश्वासन पर जाम खोलने को तैयार हुईं। जानकारी के अनुसार, टंकी से नई आबादी को सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे करीब पांच हजार की आबादी पानी को तरस रही है। इस समस्या से छह माह पूर्व ग्राम प्रधान को अवगत कराया था। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। जाम लगाने वालों में संजय, राखी, रामवीर, कस्तूरी देवी , पप्पू, नरेंद्र कुमार सहित काफी आदि शामिल थे। 

खराब मोटर को शीघ्र कराया जाएगा सही 

बताया गया है कि विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने पिछले कार्यकाल के दौरान नई आबादी में टीटीएसपी (टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) की स्थापना कराई थी। वर्तमान में दोनों ही सबमर्सिबल की दिक्कत से काम लायक नहीं हैं।  वहीं सोफीपुर के ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि टंकी को भरने वाले नलकूप की मोटर खराब होने के कारण दिक्कत हुई है। खराब मोटर को शीघ्र ही ठीक कराया जाएगा। ताकि ग्रामीण जनता को पानी मुहैया हो सके। 


इसलिए हुई समस्या 

वहीं प्रधान यतीश कुमार बोले, गांव सोफीपुर में स्थापित दस हजार लीटर पानी की क्षमता वाली पेयजल टंकी दो नलकूपों से भरी जाती थी। जिनकी मोटर खराब होने से दिक्कत हुई है। नलकूपों को ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। शीघ्र ही पानी मिलने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें