फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार: छात्रा से शादी की जिद पर अड़ा था युवक, मना करने पर की ऐसी हरकत...नजरें नहीं मिला पा रही पीड़िता

Wed, 15 May 2024 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने छात्रा के संग ऐसी हरकत कर दी कि उसके होश उड़े हुए हैं। आरोपी ने छात्रा को चाकू दिखाया। उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। इस घटना के बाद से छात्रा आहत है। वो किसी से नजरें तक नहीं मिला पा रही है। 

 
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में छात्रा के इन्कार से नाराज मनचले ने छात्रा के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। उसे बदनीयती से घर में घुसकर घसीटकर ले जाने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला किया। इस घटना में छात्रा के सिर में चोट आई है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गांव का ही रहने वाला एक युवक आए दिन उसे कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान परेशान करता है। उसके साथ अश्लील हरकतें करता है, जिससे छात्रा परेशान हो गई। आरोप है कि आरोपी छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा के इन्कार से नाराज होकर आरोपी गत 12 मई को 10 लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और बदनीयती से छात्रा को घसीटकर ले गया। जहां उसने दुराचार का प्रयास किया। जब छात्रा ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया।

इससे उसके सिर में चोट आई है। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन ने किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को देते हुए घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ या दुराचार जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें