आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 18 को कलक्ट्रेट पर देंगी धरना
जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शहर के मोहल्ला राजा का बाग स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि आठ जनवरी 2020 को ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल करने जा रही है। इस हड़ताल में देश भर के वर्कर जिनमें आंगनबाड़ी, आशा, मिडडे मील कार्यकर्ता आदि शामिल हैं भाग लेंगे। यह हड़ताल कर्मचारियों की 12 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से न्यूनतम मानदेय 21 हजार रुपये किए जाने, सेवानिवृत्ति पर कम से कम छह हजार रुपये पेंशन आदि शामिल है। हड़ताल के दौरान कलक्ट्रेट स्थिति तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन के साथ जुलूस निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। रिचा दुबे, शुक्ला देवी, मंजू चौहान, सुषमा देवी, मीरा यादव, शशीकिरन, वंदना यादव, अलका यादव, रिहाना, शाहीन बेगम, अलका यादव, मंजू चौहान आदि लोग मौजूद रहे।