पुरा ताल के आंगनबाड़ी केन्द्र के जर्जर भवन पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर उठे सवाल
बाह। जर्जर पड़े आंगनबाड़ी भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की शिकायत डीपीओ से की गई है। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने शिकायत में लिखा है कि गांव पुरा ताल के स्कूल परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बरसों से जर्जर पड़ा है। अनुपयोगी हुए भवन को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने वाली महिला शशिकला भी कई साल पहले सेवानिवृत्त हो गई हैं। तब से केंद्र पर नियमित गतिविधियों का संचालन नहीं हो पा रहा है। भवन जर्जर है। सबमर्सिबल पंप खराब पड़ा है। ऐसे में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम औचित्यहीन है। डीपीओ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही होगी।
पुरा ताल के आंगनबाड़ी केन्द्र के जर्जर भवन पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर उठे सवाल