मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 9 जोड़े अटूट बंधन में बंधे
पिनाहट। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को गोपालपुरा मोड़ स्थित शिव गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 9 जोड़े जीवनसाथी बने। एक जोड़ा गैरहाजिर रहा। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अखिलेश बाबू, सुरेंद्र बघेल, अरविंद, सुनील कुमार और विजयपाल आदि मौजूद रहे।