फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरातन छात्रों ने नौनेर में कक्ष निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Fri, 01 Dec 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातन छात्रों ने नौनेर में कक्ष निर्माण के लिए किया भूमि पूजन
विज्ञापन


जनता इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ने पुरातन छात्रों से भवन निर्माण के लिए मांगा था सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जनता इंटर कॉलेज नौनेर में पुरातन छात्रों की मदद से शुक्रवार को एक नवीन भवन का शिलान्यास किया गया। कॉलेज में भवन की स्थिति दयनीय होने के चलते प्रधानाचार्य ने पुरातन छात्रों से सहयोग मांगा था। इस भवन का निर्माण पुरातन छात्र रणजीत सिंह और उनके भाई धर्मराज सिंह के सहयोग से होगा।

शुक्रवार को जनता इंटर कॉलेज नौनेर के पुरातन छात्र एवं पूर्व प्रवक्ता अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर रणजीत सिंह और धर्मराज सिंह चौहान ने काॅलेज पहुंचकर एक कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कक्षा कक्ष में जो भी खर्च आएगा वह रणजीत सिंह और उनके भाई धर्मराज सिंह उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मयंक यादव ने कहा कि कॉलेज का अधिकतर भवन जर्जर है। ऐसे में उन्होंने पुरातन छात्रों से सहयोग मांगा था। रणजीत सिंह और उनके भाई ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने अन्य पुरातन छात्रों से भी इसी प्रकार के सहयोग की अपील की है। उन्होंने दोनों भाइयों को विद्यालय में भवन निर्माण के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधान नौनेर रामवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें