लोकतंत्र में सहभागिता के लिए मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम
- आरसी महिला डिग्री कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर शैफाली यादव के मार्गदर्शन में मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ l प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सहभागिता के लिए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।
उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपना वोट अवश्य डालें और जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है वह अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से कराएं l प्राचार्य डॉक्टर शेफाली यादव ने छात्राओं से अपील की है कि वह स्वयं तो जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें l महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शपथ का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को मतदाता बनने की शपथ दिलाईl इस अवसर पर महाविद्यालय में हेल्प डेस्क लगाकर छात्राओं को नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भी वितरित किए गए l इस अवसर पर सविता, रेखा, हर्षिता मिश्रा का योगदान रहा।