इसी खेत में मिलीं प्राचीन प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला
जगनेर के गांव नौनी में बुधवार को किसान गंगाराम अपने खेत में मछली पालन के लिए जेसीबी से खोदाई करवा रहे थे। करीब आठ फीट खोदाई के बाद जेसीबी का हुक किसी भारी चीज से टकराया। जिसके बाद लोगों ने वहां आसपास फावडे़ से खोदाई की, तो छह मूर्तियां निकलीं। ग्रामीण इसे शिव परिवार और हनुमान जी की मान रहे हैं। खोदाई में मूर्तियां निकलने पर देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है।