फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली खेलते युवकों पर अराजकतत्वों ने किया पथराव, पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी; 34 नामजद...11 गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में होली खेल रहे युवकों पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। उन पर पथराव शुरू कर दिया। पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। पुलिस ने 34 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 11 को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के ईदगाह कुतलूपुर में सोमवार को होली के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। होली खेलते लोगों पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला बोल दिया। घरों पर पथराव किया। पथराव में विश्वजीत पात्रा और मिथुन विश्वास घायल हो गए। बताया गया कि समुदाय विशेष के युवकों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया।

विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। नेताजी नगर रकाबगंज के रहने वाले विश्वजीत पात्रा के अनुसार वह और मोहल्ले के लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष का युवक चारों पुत्रों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने वहां हमला बोल दिया। उनसे मारपीट की।

इस दौरान पथराव किया गया। इससे होली खेलते लोगों में अफरातफरी मच गई। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि 34 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें