सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दाैरान माैत हो गई। ये सूचना घर पर पहुंची तो पत्नी ने सदमे में दम तोड़ दिया। एक साथ दो माैंतों से परिवार में चीत्कार मच गया।
आगरा के किरावली क्षेत्र के गांव नगला दलसहाय निवासी सोबरन सिंह (77)) बाइकों की टक्कर में 31 मार्च को घायल हो गए थे। उनका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्नी भी बेहोश होकर गिर पड़ी और उनकी भी सांसें थम गईं। शनिवार को दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे उनके पिता सोबरन सिंह कराहरा से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर घर चले आए। पिता की मौत की जानकारी होते ही मां लक्ष्मी देवी को पता चली तो वे गिरकर बेहोश हो गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन और ग्रामीणों का मानना है कि पति की मौत के सदमे में ही लक्ष्मी देवी ने दम तोड़ा है।