फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बड़े भाई के खिलाफ दर्ज कराई पीटने और धमकी देने की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। जमाल नगर भैंस गांव के दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद चल रहा है। पहले छोटे भाई दिनेश ने बडे भाई अशोक कुमार यादव के खिलाफ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब अदालत के आदेश पर छोटे भाई की तहरीर पर बडे़ भाई के खिलाफ भी पीटने, रिवाल्वर दिखाकर मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन









विवाहिता के देवर और चचेरे ससुर ने पिता को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

बरहन। ससुराल में अनबन होने पर तीन वर्ष से मायके गांव खांडा थाना बरहन में रह रही युवती के देवर और चचेरे ससुर पर घर आकर पिता को पीटने का आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चचिया ससुर ने घर आकर पिता को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खांडा निवासी खूबी राम ने पुलिस को बताया कि पुत्री तन्नु की शादी सेमरा, थाना खंदौली निवासी शीलेंद्र के साथ वर्ष 2023 में की गई थी। आरोप है कि 8 फरवरी को बेटी का देवर विष्णु और चचेरे ससुर गोरध्वज घर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। संवाद







शोहदे से युवती परेशान, प्राथमिकी दर्ज

बरहन। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शोहदे से परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव का ही शोहदा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आए दिन उसे परेशान करता है। विरोध करने पर पिटाई भी कर दी। थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें