फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति की मिसाल: 71 किग्रा की कलश कांवड़ लेकर बटेश्वर पहुंचीं दो बहनें

Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर मे परिवार की सुख समृद्धि को 71 लीटर की कावड़ लेकर तीर्थ पहुंची दो बहिनें l
विज्ञापन
बटेश्वर l नारी शक्ति का संदेश देने और महिलाओं का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से बटेश्वर तीर्थ के फरेरा गांव निवासी दो बहनों ने मिसाल पेश की है। पदम सिंह की पुत्री पूजा और सोमवती की पुत्री जसवंत अपने परिजनों के साथ कछला घाट से 71 किलो की भारी कलश कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल शनिवार को तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों बहनें ब्रह्म लाल महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल अर्पित करेंगी और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करेंगी। पूजा और जसवंत ने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं और वे कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं। इस धार्मिक यात्रा में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए परिवार के लक्ष्मण, पवन, विवेक, दीपक, हंसराज, प्रिंस और करन सहित अन्य परिजन भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें