फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंजन फेल होने से एक घंटे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस

Sun, 28 Dec 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, पटना जा रही अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन बरहन और मितावली स्टेशन के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान जम्मू मेल समेत 4 ट्रेनों को भी रास्ते में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों के मुताबिक नई दिल्ली से चलकर राजेंद्र नगर, पटना जा रही 22362 अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह 9:44 बजे जैसे ही बरहन स्टेशन से पहले गेट नंबर 79 पर पहुंची, इंजन में खराब आ गई। ट्रेन के चालक के प्रयास करने पर कुछ देर में इंजन चालू हो गया पर मितावली स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन का इंजन फिर खराब हो गया। इससे ट्रेन मितावली लूप लाइन पर खड़ी हो गई।
बरहन स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन लगाकर अमृत भारत ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। मितावली स्टेशन के पास ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान आगरा से एटा जाने वाली एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर, जम्मू मेल एक घंटे, आनंद कानन एक्सप्रेस 30 मिनट और पलवन पैसेंजर 40 मिनट तक बरहन स्टेशन के पास खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें