फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोल्ड स्टोरेज के सामने खड़ा हुआ संकट, दोगुनी हो गई इस गैस की कीमत; आलू को सुरक्षित रखने की लागत बढ़ी

Sun, 05 Apr 2026 11:19 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर कोल्ड स्टोरेज पर भी देखने को मिल रहा है। अमोनिया गैस की कीमत बढ़ने से कोल्ड स्टोरेज में आलू को सुरक्षित रखने की लागत बढ़ गई है। 
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज में आलू सुरक्षित रखने की बढ़ी लागत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में चल रही जंग का असर कोल्ड स्टोर पर भी पड़ने लगा है। उन्हें अमोनिया की किल्लत से जूझना तो नहीं पड़ रहा है, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने मूल्य पर खरीदनी पड़ रही है। इससे भंडारित आलू को सुरक्षित रखने के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में 327 शीतगृह संचालित हैं। एक शीतगृह को पूरे सीजन के लिए औसतन 1़ 5 से दो टन अमोनिया गैस की आवश्यकता पड़ती है। इसकी आपूर्ति गैस कंपनी के एजेंटों के माध्यम से होती है। उन्हें फरवरी से अप्रैल तक अधिक जरूरत होती है। वैसे तो अधिकतर कोल्ड स्टोर फरवरी में मशीनों की मरम्मत के समय ही चैंबर को अमोनिया से भर लेते हैं।

इस बार इन्हें गैस 300 रुपये तक के भाव में मार्च के महीने में खरीदनी पड़ी। अब भी 100 से 130 रुपये प्रति किलो तक के भाव में मिल रही है। यह पिछले वर्ष तक 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक रहती थी। आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि मार्च के महीने में सबसे ज्यादा दिक्कत आई थी। अधिकृत एजेंट 300 रुपये किलो तक में बेच रहे थे। 
विज्ञापन


कई कोल्ड स्टोरेज को समय से गैस नहीं मिली लेकिन अब कोई कमी नहीं है। बस इतना है कि 60 से 80 रुपये में मिलने वाली गैस अभी भी 100 से 130 रुपये में मिल रही है। प्रभात इंटरप्राइजेज डीलर उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि अमोनिया की कोई कमी नहीं है। पिछले साल से बस महंगी मिल रही है। वर्तमान में कीमतें पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। मार्च में समस्या आई थी, जिसे सरकार ने जल्द खत्म करा दिया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें