फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 24 मार्च को अमित शाह की चुनावी रैली, 25 को मथुरा में गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी

Fri, 22 Mar 2019 09:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार करने के लिए चुनाव मैदान में उतर गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 24 मार्च को आगरा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा करेंगे। शाह यहां दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आएंगे। रैली में उनके साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल भी रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 

उधर, मथुरा से भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मथुरा आ रहे हैं। नामांकन के बाद बिहारी जी के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन जाएंगे। इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 को नामांकन दाखिल करेंगी हेमा

हेमा मालिनी भाजपा उम्मीदवार के रूप में 25 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी। इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि पहले नामांकन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने जाएंगे। 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सर्वज्ञराम मिश्र को दे दी गई है। मुख्यमंत्री के चुनावी कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि डीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री के आगमन का संदेश मिला है, लेकिन अभी तक अधिकृत सूचना लखनऊ से नहीं आई है। हालांकि इन संभावनाओं के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। साथ ही अगले दो दिन होने वाली नामांकन की भीड़ को ध्यान रखते हुए और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें