करहल में भी अखिलेश करेंगे प्रचार
फिरोजाबाद के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव पड़ोसी जनपद मैनपुरी में भी चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे पहले वह 31 जनवरी को नामांकन करने आए थे, इसके बाद छह फरवरी को करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया था। अब तीसरी बार अखिलेश अपने लिए वोट मांगने आ रहे हैं। वह करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर स्थित चापरी तिराहा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी आएंगे।