फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृहक्लेश में महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, एसएन मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और माैत से संघर्ष कर रही महिला, चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बमरौली में शुक्रवार सुबह गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर एक महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया है, जहां डाॅक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव बमरौली निवासी माला देवी पत्नी सत्यवीर ने शुक्रवार सुबह गृह क्लेश के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला को आग की लपटों में घिरा देख परिजन में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने किसी तरह आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं डाॅक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया प्रथम दृष्टया घटना के पीछे गृह क्लेश की बात सामने आ रही है। परिजन ने थाने पर कोई शिकायत नहीं की है। महिला ने आग क्यों लगाई, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें