बाह। कचौराघाट बाह मार्ग पर जैतपुर के नगला बछगैया के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा युवक घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुजानपुरा के इस्माइल खान ने पुलिस को बताया कि उसका भाई इकराम बृहस्पतिवार को नगला बछगैया गांव में सड़क किनारे कोल्हू के पास खड़ा था। तभी कचौराघाट की ओर से दोपहर 2.30 बजे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया, पास में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जैतपुर सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी बेहोशी नहीं टूटी है। जैतपुर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।