आगरा में एक युवक के पोस्ट ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये पोस्ट पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद डाला गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय सेना के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद दूसरे समुदाय के एक युवक ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उसने अपने समुदाय के लोगों को हथियार उठाने के लिए उकसाया। जगदीशपुरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा के पार्षद रवि करौतिया ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पार्षद ने बताया कि 8 मई को राहुल नगर, बोदला के इसरार अली के फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट किया गया। इसमें उसने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए एक वर्ग विशेष को आतंकवादी कह डाला। हथियार उठाने के लिए उकसाया।