फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 15 वर्षों से वृंदावन में रह रही अमेरिकी महिला की मौत, सामने आई यह वजह

Thu, 03 Oct 2019 03:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रह रही एक विदेशी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से अग्रिम निर्देश आने तक शव को अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। एलआईयू ने अमेरिका दूतावास को महिला की मौत की सूचना भेजी है। 
विज्ञापन


मूल रूप से अमेरिका निवासी ट्रैसी किलेन (56) पिछले 15 वर्ष से स्टूडेंट वीजा पर वृंदावन में रह रही थीं। एक वर्ष पूर्व उसने संन्यास ले लिया था। वो कैंसर से पीड़ित थी। बुधवार को चैतन्य विहार स्थित अपार्टमेंट में उसकी मौत हो गई। 

रमणरेती क्षेत्र में रह रहे उसके पूर्व पति इंग्लैंड निवासी ब्रजमोहन दास ने बताया कि वो काफी समय से बीमार थी। उसका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने लगी। भक्ति वेदांत हॉस्पिटल के डॉक्टर अवनीश पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


खुफिया विभाग एवं पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी रामभूल का कहना है कि विदेशी महिला भक्त के शव को अस्पताल में सुरक्षित कर दिया है। अमेरिका के दूतावास से निर्देश आने पर वृंदावन में भी ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें