फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में अमेरिकी नागरिक की मौत, बिस्तर पर इस हाल में मिला शव

Mon, 27 Aug 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए ले जाते अमेरिकी नागरिक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। सोमवार को उसका शव स्वामीबाग स्थित शब्द निवास के कमरे में मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमेरिका के 64 वर्षीय लैरी डेविस 25 अगस्त को आगरा में राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज के 200वें जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए स्वामीबाग आए हुए थे। 

अमेरिका के मिशीगन के रहने वाले डेविस की ठहरने की व्यवस्था स्वामीबाग के अंदर शब्द निवास में की गई थी। 26 अगस्त की सुबह वह सत्संग में शामिल हुए, लेकिन शाम को सत्संग में नहीं आए और ना ही परिसर में किसी ने इन्हें टहलते हुए देखा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे में मृत मिले लैरी डेविस

सोमवार की सुबह भी लैरी डेविस सत्संग में नहीं आए तो खोज-खबर करने के लिए अन्य सत्संगी उनके कमरे पर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला और ना ही कोई जवाब मिला। इस पर सत्संगियों ने सिक्योरिटी को सूचना दी। 

सिक्योरिटी गार्ड ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि डेविस बिस्तर पर उल्टे पड़े हुए हैं। तत्काल डाक्टर को बुलाया गया तो उन्होंने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा। 

डेविस के कमरे से पासपोर्ट समेत अन्य सामान को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इनके पास से अस्थमा में उपयोग होने वाला इन्हेलर और हृदयाघात की दवाएं मिली हैं। इसी आधार पर उनको हृदयाघात की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास में भी डेविस की मौत की जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें