फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजी अस्पताल की एंबुलेंस में मरीज नहीं, ले जाई जा रही थी कीमती शराब, जानें कैसे लगी भनक

Wed, 08 Apr 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जेडी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से शराब सप्लाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आबकारी टीम ने विदेशी शराब की बोतलें जब्त कीं, लेकिन एंबुलेंस न जब्त होने पर सवाल उठ रहे हैं।
 
विज्ञापन
एंबुलेंस से शराब सप्लाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-वन स्थित जेडी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से शराब की आपूर्ति हो रही थी। वीडियो वायरल होने पर आबकारी विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। विदेशी ब्रांड की 12 बोतलें जब्त की गई हैं। टीम ने एबुलेंस को जब्त नहीं किया, बल्कि मौके से हटवा दिया। ऐसे में जांच में जुटी टीम की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

अवैध शराब की सूचना पर पहुंची टीम ने करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में जांच की। जिला आबकारी अधिकारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब को जब्त किया है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल संचालक रामबाग चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में साझीदार है।
विज्ञापन

मूड़ी चौराहे पर देशी शराब का भी ठेका है। मामले में जब अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो मैनेजर ने बताया कि ऑटो खराब होने के कारण शराब की पेटियों को एंबुलेंस से सप्लाई के लिए भेजा जा रहा था। अस्पताल संचालक एसके जादौन का कहना है कि शराब की पेटियां एंबुलेंस में रखी गई थीं, लेकिन उन्होंने किसी अवैध गतिविधि से इनकार किया है। आबकारी निरीक्षक अनुराधा ने बताया कि जब्त की गई बोतलों पर फॉर सेल इन यूपी लिखा है। शराब को अग्रिम जांच के लिए आबकारी ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें