डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ऑनलाइन एमबीए, बीसीए और एमए समाजशास्त्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। पहले बैच की ऑनलाइन कक्षाएं 16 अक्तूबर से शुरू होंगी, जबकि जनवरी 2027 सत्र में पांच नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पास प्रवेश लेने के लिए 13 अक्तूबर तक का मौका है। वर्तमान में एमबीए, बीसीए और एमए समाजशास्त्र में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। तीनों पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 अक्तूबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने पहली बार इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की है। अक्तूबर सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के पहले बैच का हिस्सा होंगे।
ऑनलाइन कोर्स के नोडल शरद उपाध्याय विश्वविद्यालय की ओर से जनवरी 2027 सत्र में पांच और ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमसीए और एमबीए-टीटीएम शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पांचों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जनवरी में शुरू होगी। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कोर्स में विद्यार्थियों को दो बार प्रवेश का मौका मिलेगा। अक्तूबर के सत्र में छूटे विद्यार्थी जनवरी में प्रवेश ले सकेंगे।